Site icon Jan Bharat Samachar

छुट्टियों के दौरान यात्रियों को लूटने वाले निजी बस संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

पुणे.1 अप्रैल को निजी बस से यात्रा के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर की गई जांच में यह सामने आया कि वर्तमान किराए और मई महीने की छुट्टियों के दौरान के किरायों में भारी अंतर है। इस प्रकार यात्रियों से की जा रही लूट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री संदीप खर्डेकर ने परिवहन राज्य मंत्री मा. माधुरीताई मिसाल को प्रमाण सहित पत्र सौंपे थे।

इस पर स्वीय सहाय्यक श्री. मंदार रांजेकर ने  सौजन्यपूर्वक संवाद कर समस्या को समझा, और उसके बाद ओएसडी श्री संजय शिंदे ने तत्परता से पहल करते हुए मा. माधुरीताई मिसाल से चर्चा कर परिवहन आयुक्त को निजी बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

इस कर करवाई करते हुए  कार्यालय के लिपिक श्री उत्तम आव्हाड ने संबंधित पत्र  प्रेषित किया। यह त्वरित कार्रवाई गतिमान और संवेदनशील प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है और यह भी दर्शाता है कि उपमुख्यमंत्री मा. देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार नागरिकों के मुद्दों को कितनी गंभीरता से लेती है।

अब प्रत्यक्ष कार्रवाई की प्रतीक्षा है, लेकिन इस कार्यतत्परता के लिए परिवहन राज्य मंत्री मा. माधुरीताई मिसाल का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया है।

छुट्टियों या त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं – चाहे वह अपने गांव जाना हो, रिश्तेदारों से मिलना हो या पर्यटन के उद्देश्य से। इस दौरान रेलवे और राज्य परिवहन की बुकिंग फुल होने से नागरिक निजी बसों की ओर रुख करते हैं। लेकिन कई निजी बस संचालक इस अवसर का दुरुपयोग कर यात्रियों से दुगने-तिगुने किराए वसूलते हैं। इस लूट के विरुद्ध प्रस्तुत निवेदन एवं मंत्री महोदय के आदेश पत्र को संदीप खर्डेकर ने संलग्न किया गया

Exit mobile version