Site icon Jan Bharat Samachar

आई.टी. सेमिनार’, सी-गुगली स्पर्धा को मिला शानदार प्रतिसाद

Spread the love

पुणे .भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप डेव्हलपमेंट (आयएमईडी, एरंडवणे) द्वारा आयोजित ‘आई.टी. सेमिनार’, ‘रिसर्च पेपर स्पर्धा’ और ‘सी-गुगली टेक्निकल स्पर्धा’ को विद्यार्थियों से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री अतुल कहाते और श्री नितीन हासे ने मार्गदर्शन किया। आयएमईडी के संचालक डॉ. अजित मोरे ने प्रमुख अतिथियों का सत्कार किया। उपप्राचार्य डॉ. आर.व्ही. महाडिक ने स्वागत भाषण दिया। एमसीए और बीसीए के छात्र तथा प्राध्यापक उपस्थित रहे।’इमर्जिंग ट्रेंड्स इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ विषय पर रिसर्च पेपर स्पर्धा में विद्यार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम 3 अप्रैल 2025 को सुबह आयोजित किया गया।

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को आयोजित ‘सी-गुगली 2025 – इंटर कॉलेजिएट टेक्निकल स्पर्धा’ को भी जोरदार प्रतिसाद मिला। यह स्पर्धा पूर्णतः आधुनिक तकनीक पर आधारित रही, जिसमें ‘निंजा कोडिंग’, ‘बीट टू विन’, ‘क्वेरी एक्स्प्लोड’, ‘ग्लिच हंट’ जैसी तकनीकी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।डॉ. हेमचंद्र पाडळीकर, डॉ. सत्यवान हेंबाडे, डॉ. भारती येलिकर, डॉ. स्वाती देसाई, डॉ. सुजाता मुळीक, दीप्ती देशमुख, संगीता पाटील और प्रतिमा गुंड ने इस आयोजन का सफल संयोजन किया।विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इसमें सहभाग लिया। विजयी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।

 

 

Exit mobile version