Site icon Jan Bharat Samachar

कांग्रेस भवन में ‘दस्तकारी हाट’ वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

Spread the love

पुणे. देशभर के 12 राज्यों से आए कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित वस्त्रों, साड़ियों, शॉलों और कालीनों की विस्तृत श्रेणी वाली ‘दस्तकारी हाट’ नामक अनोखी वस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 5 अप्रैल को हुआ।यह प्रदर्शनी 5 से 21 अप्रैल 2025 तक कांग्रेस भवन परिसर (शिवाजीनगर, पुणे) में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित की जा रही है।

प्रदर्शनी में बनारसी सिल्क, लिनन, कॉटन और पारंपरिक वस्त्रों की सुंदर रेंज प्रदर्शित की गई है। ये वस्त्र विशेष रूप से गर्मियों, त्योहारों और शादी-ब्याह के अवसरों के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां साड़ियाँ, ड्रेसेस, सूट, कुर्ते, शॉल और अन्य हस्तनिर्मित कपड़े उपलब्ध हैं।

बनारसी सिल्क की साड़ियाँ, कुर्ते, बेडशीट और कालीन प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण हैं। प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के वस्त्रों और कपड़ों की खरीदारी का अवसर मिल रहा है। 50 से अधिक स्टॉल्स में भारत के विभिन्न राज्यों की सिल्क, कॉटन और अन्य पारंपरिक वस्त्रों का भव्य प्रदर्शन किया गया है। प्रवेश और पार्किंग दोनों निःशुल्क हैं।

Exit mobile version