Site icon Jan Bharat Samachar

व्यसन-आसक्ती से मुक्ति’ विषय पर 10 अप्रैल को परिसंवाद आयोजित

Spread the love

पुणे .’रोटरी क्लब ऑफ पुणे गांधी भवन’ की ओर से ‘व्यसन-आसक्ती से मुक्ति’ विषय पर परिसंवाद का आयोजन किया गया है। यह परिसंवाद गुरुवार, दिनांक 10 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजे गांधी भवन (कोथरूड) की तीसरी मंज़िल पर स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस परिसंवाद में मुक्तांगण व्यसनमुक्ति केंद्र की संचालिका मुक्ता पुणतांबेकर, प्रफुल्ला मोहिते और विजय बोटे-पाटील जैसे कार्यकर्ता भाग लेंगे। इनसे संवाद की भूमिका संगीता जोशी निभाएंगी।

इसी कार्यक्रम में मुक्ता पुणतांबेकर को गौरी शिकारपूर के हाथों ‘सर्विस एक्सलन्स रोटरी अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा। ‘रोटरी क्लब ऑफ पुणे गांधी भवन’ की अध्यक्षा डॉ. मीनल धोत्रे, सचिव शशांक टिळक, डॉ. उज्ज्वला बर्वे, डॉ. ऋचा मोकाशी और संगीता जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क है।

 

 

Exit mobile version