Site icon Jan Bharat Samachar

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में खेल कोटे के विद्यार्थियों के लिए प्रस्ताव जमा करने की तिथि बढ़ी

Spread the love

पुणे. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल, पुणे द्वारा जानकारी दी गई है कि फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित होने वाली 10वीं (माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र) और 12वीं (उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र) परीक्षाओं के लिए खेल कोटे के अंतर्गत विद्यार्थियों के प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह जानकारी देविदास कला कुलाळ ) सचिव राज्य मंडळ, पुणे – ४ ने दी है।

मंडल ने बताया कि ‘आपले सरकार’ सेवा पोर्टल 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2025 तक नियमित रखरखाव के कारण बंद रहेगा। इसके चलते संबंधित जिला खेल अधिकारियों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों के खेल गुण प्रस्ताव 21 अप्रैल 2025 तक संबंधित विभागीय मंडलों को प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई है।

इस संबंध में मंडल ने सभी जिला खेल अधिकारी, उच्च माध्यमिक विद्यालयों/कनिष्ठ महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य एवं अन्य संबंधित पक्षों से अनुरोध किया है कि वे इस जानकारी को संज्ञान में लें और तदनुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

Exit mobile version