Site icon Jan Bharat Samachar

घुमंतू आदिवासियों को हैप्पी फैमिली किट का निःशुल्क वितरण

Spread the love

पुणे. रोटरी क्लब ऑफ खड़की ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 प्रोजेक्ट के तहत आज रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 के शीतल शाह और रोटरी क्लब खड़की की अध्यक्ष सीमा बेडेकर द्वारा पानशेत और आलंदी रूलगांव में हनुमान वाडी, अंबेदरा, नवी वाडी और डोलवाडी के खानाबदोश आदिवासियों को 300 “खुशहाल परिवार किट” “सुखी परिवार सुरक्षित परिवार” का निःशुल्क वितरण किया।

इस अवसर पर सीएसआर पार्टनर फोसेको इंडिया के प्रतिनिधि लाइनस क्रिस्टी, असुंता क्रिस्टी, सचिव दिलीप रणदिवे, प्रमुख दानकर्ता पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त महेश, रोटरी क्लब ऑफ खड़की की शालिनी मखीजा और रोटरी पुणे ईस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सीमा बेडेकर ने कहा, “इस हैप्पी फैमिली किट में तिरपाल, धुआं रहित चूल्हा, नहाने और कपड़े साफ करने के लिए साबुन, पानी की बोतल, सैनिटरी पैड, प्राथमिक चिकित्सा किट, बाल्टी आदि शामिल हैं, जो आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। रोटरी ने सीएसआर समर्थन के लिए फोसेको इंडिया और कार्यक्रम के आयोजन और सभी के लिए जलपान की व्यवस्था करने में मदद करने के लिए साईं सेवा भक्तों को धन्यवाद दिया।”

शीतल शाह ने कहा, “यह हैप्पी फैमिली किट परियोजना जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए २०२० से शुरू की गई थी। अब तक पुणे और रायगढ़ के आसपास के २००० खानाबदोश आदिवासियों तक यह मदद पहुंच चुकी है। इस परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का संकल्प है।”

असुंता क्रिस्टी ने कहा, “आधुनिक धूर विरहीत चुला के उपयोग से आदिवासियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

Exit mobile version