Site icon Jan Bharat Samachar

डॉ.आंबेडकर जयंती पर आझम कैंपस की अभिवादन रैली

Spread the love

पुणे .महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी (आझम कैंपस) की ओर से भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक अभिवादन रैली का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.पी.ए. इनामदार के मार्गदर्शन में यह रैली 14 अप्रैल 2025 को सुबह 8:30 बजे आझम कैंपस (पुणे कैंप) से प्रारंभ होगी। रैली के माध्यम से महात्मा गांधी रोड स्थित डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

संस्था के ट्रस्टी,पदाधिकारी,प्राचार्य,शिक्षक,कर्मचारी और विद्यार्थी इस रैली में भाग लेंगे। इस जानकारी को महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी के सचिव प्रो.इरफान शेखने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा किया।

हर वर्ष महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज,महात्मा फुले,डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर और पैगंबर मोहम्मद की जयंती पर भव्य रैलियों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इन रैलियों में हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं,जिससे इन महामानवों के सामाजिक और शैक्षणिक संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार होता है।

Exit mobile version