Site icon Jan Bharat Samachar

विमानतळों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने की मांग

Spread the love

पुणे. क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने नागरी उड्डाण राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ को एक पत्र लिखकर देश के सभी विमानतळों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने की मांग की है। इस कैफे की संकल्पना यात्रियों को सस्ती दरों पर खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

खर्डेकर ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहितकारी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि हवाई यात्रा आज आम नागरिकों की पहुँच में आ गई है, लेकिन विमानतळों पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतें अभी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पुणे से हैदराबाद की यात्रा के दौरान उन्होंने देखा कि वड़ा पाव 120 रुपये, समोसा 130 रुपये और ब्रेड पेटिस 150 रुपये में बिक रहा था। वहीं, एक कप चाय की कीमत 200 रुपये तक जा पहुंची है।

साथ ही कहा  कि कुछ ब्रांडेड दुकानों में चितळे की बाकरवडी 800 रुपये किलो और लक्ष्मीनारायण चिवड़ा 900 रुपये किलो में उपलब्ध है, जो आम यात्रियों के लिए अत्यधिक महंगे हैं।

खर्डेकर ने कोलकाता विमानतळ पर शुरू हुए ‘उड़ान कॉफी शॉप’ की प्रशंसा करते हुए सुझाव दिया कि उसी तर्ज पर पुणे सहित देश के अन्य विमानतळों पर भी ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू किए जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सुरक्षा जांच और चेक-इन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए जाएं, जिससे यात्रियों को तीन-तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर आकर प्रतीक्षा करने की आवश्यकता न पड़े

मुरलीधर मोहोळ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर आम यात्रियों की सुविधा हेतु उचित कार्यवाही करेंगे.

_अध्यक्ष संदीप खर्डेकर

Exit mobile version