Jan Bharat Samachar

महापुरुष भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर चंद्रकांतदादा पाटिल के निवास पर कार्यक्रम आयोजित

Oplus_16908288

Spread the love

पुणे.भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पुणे स्थित चंद्रकांतदादा पाटिल के निवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई, जिससे कार्यक्रम स्थल जनसैलाब में तब्दील हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब के प्रतिमा पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रकांतदादा पाटिल ने अपने वक्तव्य में डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समता और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Oplus_16908288

इस अवसर पर सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन जनसामान्य के बीच एक प्रेरणादायी मंच बनकर उभरा। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने भी डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Exit mobile version