Jan Bharat Samachar

डॉ. आंबेडकर जयंती पर आज़म कैंपस की अभिवादन रैली

Spread the love

छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक संदेशों का प्रचार

 

पुणे .महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी (आज़म कैंपस) की ओर से भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अभिवादन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 8:30 बजे आज़म कैंपस से वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. एन.वाई. काज़ी के शुभ हस्ते प्रारंभ हुई। रैली के दौरान महात्मा गांधी रोड स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

रैली का नेतृत्व संस्था के सचिव प्रा. इरफान शेख ने किया। इस अवसर पर शाहिद इनामदार, एस.ए. इनामदार, अफज़ल खान, मशकूर शेख, शाबिर शेख, अब्दुल वहाब शेख, मोहम्मद गौस सैयद, अमन इनामदार, मुश्ताक पटेल सहित विश्वस्तगण, मुख्याध्यापक, प्राचार्य, पदाधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अवामी महाज सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। रैली में अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

हर वर्ष महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसायटी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एवं हजरत मोहम्मद पैगंबर के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु भव्य रैलियों का आयोजन किया जाता है। हजारों विद्यार्थी इनमें भाग लेते हैं और इनके माध्यम से समाज में सामाजिक और शैक्षणिक जागरूकता का संदेश फैलाया जाता है।यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष एवं डॉ. पी.ए. इनामदार यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. पी.ए. इनामदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

Exit mobile version