Site icon Jan Bharat Samachar

विद्यार्थी सहायक समिति के छात्रावास के लिए संस्कारवाणी फाउंडेशन द्वारा सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन

Spread the love

पुणे. विद्यार्थी सहायक समिति के नए छात्रावास के लिए संस्कारवाणी फाउंडेशन द्वारा दो सैनिटरी पैड डिस्पोजल और दो व्हेन्डिंग मशीन दान स्वरूप भेंट की गईं। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विवेक शिरोडे, उपाध्यक्ष प्रवीण कोतकर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र ततार, ट्रस्टी दिलीप येवले, नितीन दहिवलेकर, उमेश कोठावदे, सुनील शिनकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने समिति के छात्रावास का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया।

विद्यार्थी सहायक समिति के कार्यकारी विश्वस्त तुषार रंजनकर, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रकांत कुलकर्णी, कार्यकर्ता दिनकर वैद्य आदि उपस्थित थे। छात्रावास की पर्यवेक्षिका नम्रता गजरे ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।

 

राजेंद्र ततार ने कहा, “छात्रावास की लड़कियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने यह पहल की है। व्यक्तिगत और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह उपक्रम महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। आने वाले समय में यदि समिति के छात्रावास को और किसी सहायता की आवश्यकता हुई, तो फाउंडेशन की ओर से उसे पूरा किया जाएगा।”

 

तुषार रंजनकर ने कहा, “समिति ने हमेशा लड़के-लड़कियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। सामाजिक भावना से प्रेरित होकर संस्कारवाणी फाउंडेशन द्वारा की गई यह मदद उपयोगी साबित होगी। समिति में परिवर्तनशील उपक्रम निरंतर चलाए जाते हैं।”

 

Exit mobile version