Site icon Jan Bharat Samachar

पिंपरी पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक निलेश बोकेफोडे रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Spread the love

पिंपरी.  एंटी करप्शन ब्यूरो  (ACB), पुणे द्वारा एक बड़ी कार्रवाई में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत पिंपरी पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक (PSI) निलेश रमेश बोकेफोडे ( 38 ) को ₹30 हजार  की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

अधिक जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ पिंपरी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज है। इस मामले में मदद करने और जब्त किए गए वाहन को छुड़वाने के बदले आरोपी अधिकारी बोकेफोडे ने ₹40,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस पर शिकायतकर्ता  ने शिकायत 11 अप्रैल को ACB पुणे में दर्ज कराई । शिकायत के अनुसार, लोक सेवक बोकेफोडे ने पहले ₹40,000 की मांग की, लेकिन बातचीत के बाद ₹30,000 पर समझौता हुआ। इस दौरान 11 और 12 अप्रैल को ACB ने  रिश्वत मांगने की बात  को पुष्टि की। इसके बाद 15 अप्रैल को आरोपी बोकेफोडे ने पिंपरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोहन नगर पुलिस चौकी में शिकायतकर्ता से ₹30,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए ACB की टीम ने आरोपी निलेश रमेश बोकेफोडे को  रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी गई हैं।

यह कार्रवाई ACB पुणे परिक्षेत्र के उप आयुक्त ,पुलिस अधीक्षक श्री शिरीष सरदेशपांडे और अपर  पुलिस अधीक्षक डॉ. शीतल जानवे के मार्गदर्शन में  ACB की टीम ने की है।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
पुणे परिक्षेत्र के  उप आयुक्त ,पुलिस अधीक्षक श्री शिरीष सरदेशपांडे ने लोगो से अपील की यदि कोई भी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी या उनका एजेंट आपसे सरकारी कार्य के लिए वैध फीस के अतिरिक्त रिश्वत की मांग करता है, तो कृपया तुरंत ACB पुणे से संपर्क करें। ACB ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहते हुए तत्काल शिकायत करने की अपील की है।

Exit mobile version