Site icon Jan Bharat Samachar

महापुरुषों के सम्मान के लिए पुणे में किया गया रास्ता रोको आंदोलन

Spread the love

 

पुणे। महाराष्ट्र के अराध्यदैवत छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महापुरुषों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में सकल हिंदू समाज द्वारा आज शुक्रवार को पुणे सहित पश्चिम महाराष्ट्र में कई स्थानों पर रास्ता रोको आंदोलन किया गया। पुणे में नवले ब्रिज, गाडीतल हडपसर, किवले जैसे स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोका, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

महापुरुषों का बार-बार होने वाला अपमान, हाल ही में हड़पसर में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक पर हुई पत्थरबाजी की घटनाएं सामाजिक भाईचारे को धूमिल करने वाली और सकल हिंदू समाज का अपमान करने वाली हैं। इसके विरोध में और सामाजिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अपराधियों को दस साल की सख्त सजा दिलाने वाला कानून पारित करने की मांग के लिए यह रास्ता रोको आंदोलन किया गया। नवले ब्रिज पर हुए इस आंदोलन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version