Site icon Jan Bharat Samachar

एमएनजीएल ने लॉन्च किया “My MNGL” ऐप

Oplus_16908288

Spread the love

पुणे.  महाराष्ट्र नैचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) ने अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप “My MNGL” लॉन्च कर दिया है। यह ऐप ग्राहकों को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के साथ-साथ सभी गैस सेवाएं एक ही जगह पर आसान और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराएगा।

हाल के समय में MNGL के नाम पर हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां ठग ग्राहकों को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे में यह ऐप एक सुरक्षित, अधिकृत और यूजर-फ्रेंडली समाधान बनकर सामने आया है।

 

MNGL ने पहले भी धोखाधड़ी रोकने के  विभिन्न उपाय किए हैं, जिसमें प्रमुख मराठी, हिंदी और अंग्रेज़ी समाचार पत्रों में जागरूकता विज्ञापन,SMS और WhatsApp अभियानों के माध्यम से सूचना प्रसार,सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, X) पर फ्रॉड अलर्ट साझा करना,रेडियो जिंगल्स के जरिए जनता तक पहुंच,पुणे पुलिस आयुक्त कार्यालय में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराना है। इसके बावजूद कुछ ग्राहक धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए MNGL ने जागरूकता को और बढ़ाते हुए “My MNGL” ऐप पेश किया है, जो पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है।

MNGL के बिलिंग विभाग के प्रमुख, अनंत जैन ने कहा, “ग्राहकों को लगातार फर्जी कॉल्स और मैसेजेस के ज़रिए परेशान किया जा रहा है, जो बेहद दुखद है। हमने यह ऐप इसलिए विकसित किया है ताकि ग्राहक बिना किसी जोखिम के अपने गैस खाते को डिजिटल रूप से सुरक्षित तरीके से संचालित कर सकें।”

My MNGL ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

 

इस ऐप में MNGL से संबंधित सभी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। आधिकारिक और प्रमाणिक जानकारी व संचार की संपूर्ण जानकारी होगी।धोखाधड़ी से सुरक्षा और पारदर्शी लेनदेन होगा।

MNGL सभी ग्राहकों से अपील करता है कि वे केवल अधिकृत ऐप स्टोर से ही “My MNGL” ऐप डाउनलोड करें और किसी भी अनधिकृत लिंक या कॉल पर विश्वास न करें।

 

 

Exit mobile version