Jan Bharat Samachar

ग्रामदेवता श्री म्हातोबा के मूल स्थान तक पहुँचना हुआ और आसान

Oplus_16908288

Spread the love

मंदिरें सामाजिक एकता और संस्कारों का केंद्र होती हैं – ना. पाटील

पुणे.कोथरुड की ग्रामदेवता श्री म्हातोबा के एआरआई टेकड़ी स्थित मूल मंदिर तक पहुँचना अब भक्तों के लिए और आसान हो गया है। महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ नेता और विधायक ना. चंद्रकांतदादा पाटील की पहल पर मंदिर तक जाने वाली जर्जर सीढ़ियों का पुनर्निर्माण किया गया है। इससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।

कोथरूड के ग्रामदैवत श्री म्हातोबा का मूल मंदिर एआरआई टेकड़ी पर स्थित है, और वहां तक पहुंचने वाली सीढ़ियाँ लंबे समय से बेहद खराब अवस्था में थीं। इन टूटी-फूटी सीढ़ियों के कारण भक्तों को दर्शन हेतु मंदिर तक पहुँचने में काफी कठिनाई होती थी। स्थानीय नागरिकों और भक्तों की लगातार मांग को देखते हुए, ना. पाटील ने स्वयं इस काम की जिम्मेदारी ली और सुंदर, मजबूत पत्थरों की नई सीढ़ियाँ बनवाकर मंदिर परिसर की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर बोलते हुए ना. चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि, “मंदिर केवल पूजा स्थळ नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का केंद्र होते हैं। ऐसे स्थानों के विकास से समाज में सामूहिक भावना को बल मिलता है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि जब वे राज्य के सार्वजनिक बांधकाम मंत्री थे, तब उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं पूरी की थीं। उन्होंने कोल्हापुर के अपने बाल्यकाल से जुड़े तळे माऊली मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण भी करवाया था।

ना. पाटील ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में एआरआई टेकड़ी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक एकीकृत विकास आराखड़ा (मास्टर प्लान) तैयार किया जाएगा और इसके लिए विधायक निधि से आवश्यक आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

 

Exit mobile version