Site icon Jan Bharat Samachar

जगतगुरु संत तुकाराम महाराज की पालखी पंढरपुर के लिए प्रस्थान : ‘ज्ञानबा तुकाराम’ के जयकारों से गूंज उठा देहू गांव

Spread the love

 

पुणे। जगतगुरु संत तुकाराम महाराज की पालखी ने पंढरपुर की ओर प्रस्थान कर लिया है। ग्यानबा तुकाराम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा था। मुख्य मंदिर की प्रदक्षिणा के बाद पालखी का पहला पड़ाव इनामदार वाडा में होगा। वहां रात में आरती और फिर कीर्तन होगा। लाखों की संख्या में वारकरी देहू में इकट्ठा हुए हैं।

जगतगुरु संत तुकाराम महाराज का 339वां पालखी समारोह बड़े उत्साह और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। महाराष्ट्र के कोने-कोने से लाखों भक्त देहू पहुंचे थे। ग्यानबा तुकाराम और ज्ञानोबा माउली तुकाराम के जयकारों से देहू नगरी गूंज उठी थी। कल से ही देहू में भारी भीड़ देखी जा रही थी। इंद्रायणी नदी के तट पर वैष्णवों का मेला लगा हुआ था।

तुकाराम महाराज की पादुकाओं का पूजन किया गया। वहां से टाल मृदंग के जयकारों के साथ पादुकाएं मुख्य मंदिर में लाई गईं। थोड़ी देर में अश्व और डिंडी का इनामदार वाडा में आगमन हुआ। काल्याचे कीर्तन के बाद ठीक पौने तीन बजे तुकाराम महाराज की पालखी ने ग्यानबा तुकाराम के जयकारों के साथ पंढरपुर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त था। चोरी की घटनाएं न हों इसलिए सादे वेश में पुलिसकर्मी घूम रहे थे। चोरों और संदिग्धों पर पुलिस की नजर

Exit mobile version