Site icon Jan Bharat Samachar

‘संघटना आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ

Spread the love

पुणे . नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए पतित पावन संगठन की खडकवासला शाखा की ओर से ‘संघटना आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्घाटन रविवार, 20 अप्रैल की सुबह, धनकवडी के अंतिम बस स्टॉप पर खडकवासला विभाग अध्यक्ष विजय क्षीरसागर के हाथों किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश भिलारे, शहर अध्यक्ष स्वप्नील नाईक, शहर सरचिटणीस ललित खंडाळे, माथाडी अध्यक्ष रविंद्र भांडवलकर, ग्राहक संगठन के जिलाध्यक्ष शंकरराव पाटील, मार्गदर्शक राजाभाऊ घाडगे, खडकवासला उपाध्यक्ष अनिल सातपुते, शैक्षणिक विभाग अध्यक्ष ध्रुव जगताप, अखिल मोहन नगर मित्र मंडल के अनिरुद्ध येवले, प्रवीण पानसरे तथा सहयोगी यश व्हावळ, गणेश चव्हाण, संतोष पाटील उपस्थित थे।

धनकवडी और आंबेगाव पठार क्षेत्र में यह उपक्रम प्रत्येक शनिवार और रविवार सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय एवं संवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, ऐसी जानकारी विजय क्षीरसागर ने दी। आंबेगाव पठार की दामोदर वृंदावन सोसाइटी, साइसिद्धी चौक जैसे स्थानों पर नागरिकों से संवाद कर उन्हें इस उपक्रम की जानकारी दी गई और आगामी कार्य की शुरुआत की गई। नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और संगठन के आगामी कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Exit mobile version