Site icon Jan Bharat Samachar

गुलाबो गैंग ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

पुणे. गुलाबो गैंग की ओर से समाज में जागरूकता फैलाने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उदेश्य से आज दोपहर 3:30 बजे महिला संगठन गुलाबो गैंग द्वारा बालगंधर्व चौक, पुणे में झांसी की रानी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सभी महिलाओं ने मुख पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर मौन श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान भजन गायन के माध्यम से भी शहीदों को याद किया गया।

गुलाबो गैंग की प्रमुख संगीता तिवारी ने कहा, कि यह श्रद्धांजलि सिर्फ एक संवेदना नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त विरोध है।

इस श्रद्धांजलि सभा में संगीता तिवारी, सोनिया ओव्हाळ, सुनीता नेमुर, मनिषा गायकवाड, रजिया बेल्लारी, मोनाली पठारे, सुवर्णा माने, रेखा ओव्हाळ, निर्मला ताई सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित थीं।

 

 

Exit mobile version