Site icon Jan Bharat Samachar

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला के विरोध में ढोल ताशा महासंघ की ओर से प्रदर्शन 

Oplus_16908288

Spread the love

 

 

 

 

 

पुणे. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आतंकी हमले ने एक बार फिर से देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसकी घटना के विरोध में आज शाम 8 बजे अप्पा बलवंत चौक में ढोल ताशा महासंघ, पुणे की ओर से हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस हमले की निंदा की करते हुए संघ ने कहा है कि “यह हमला केवल इंसानियत पर ही नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता और शांति पर भी सीधा हमला है। हम इस भ्याड हमले की घोर निंदा करते हैं। ये आतंकवादी न तो इंसान कहलाने के लायक हैं, न ही इनका कोई धर्म है। ये बुजदिल, जाहिल और हैवान हैं।

Oplus_16908288

”महासंघ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।

 

 

Exit mobile version