Jan Bharat Samachar

श्री सुभाष नगर जैन संघ द्वारा खेल नगरी का भव्य आयोजन

Spread the love

पुणे. श्री सुभाष नगर जैन संघ द्वारा रविवार को छोटे-छोटे बच्चों के लिए खेल नगरी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में 300 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कुंथूनाथ दादा की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें बच्चों ने भक्ति भाव से भाग लिया।

पूजा के बाद बच्चों ने नृत्य, खेलकूद और विविध मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेकर आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। साथ ही, स्वादिष्ट नाश्ते का भी सभी ने लुत्फ उठाया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री सुरेश परमार, नरेंद्र पोरवाल, भद्रेश बाफना, राजू परमार, हितेश परमार एवं श्री सुभाष नगर महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके माता-पिता, दादा-दादी एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में बच्चों और परिवारजनों के चेहरों पर खुशी और उल्लास की चमक देखते ही बनती थी। आयोजन स्थल पर हर्ष और उमंग का वातावरण छाया रहा।

श्री सुभाष नगर जैन संघ द्वारा इस तरह के आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं धार्मिक भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी प्रयास किया जा रहा है।

 

Exit mobile version