Jan Bharat Samachar

स्व.धनंजय भिडे डीसर 7A साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का संपन्न

Spread the love

पुणे .न्यू इंग्लिश स्कूल रमणबाग माजी विद्यार्थी फुटबॉल संघ व टायगर्स कंबाईन फुटबॉल क्लब के संयुक्त सहयोग से स्वर्गीय धनंजय भिडे डीसर 7A साइड फुटबॉल स्पर्धा का भव्य आयोजन 26 अप्रैल से 27 अप्रैल को रमणबाग प्रशाले के मैदान पर किया गया था।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे किया गया। समापन समारोह 27 अप्रैल को रात 8:30 बजे आयोजित किया गया। इस वर्ष यह प्रतियोगिता अपने तीसरे वर्ष था।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मा. गोपालदादा तिवारी (नगरसेवक एवं प्रवक्ता, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी) उपस्थित रहे और उनके हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

स्पर्धा का रोमांचक फाइनल मुकाबला साई फुटबॉल अकॅडमी और चेतक फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। साई फुटबॉल अकॅडमी ने चेतक फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

विजेता टीम को चषक (ट्रॉफी) एवं ₹10,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं उपविजेता टीम को चषक और ₹7,000 नकद राशि से सम्मानित किया गया। यह स्पर्धा स्वर्गीय धनंजय भिडे सर की स्मृति में आयोजित की जाती है और इसमें रमणबाग के आजी-माजी विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभाग लिया।

इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन में गणेश शिंदे, नितीन भूतकर, महेश पोंगशे, हर्षद सप्तर्षी तथा अन्य आजी-माजी विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version