Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे टाइम्स फैशन वीक 2025 में दिखा परंपरा और फ़ैशन का अद्भुत संगम

Spread the love

पुणे. पुणे टाइम्स फैशन वीक 2025 नवाचार, सौंदर्य और संस्कृति के साथ शानदार फैशन का अद्भुत संगम के साथ सम्पन्न हुआ । जो फैशन के इस जीवंत मंच ने आधुनिकता और परंपरा के साथ रैंप को जीवंत कर दिया।

शुरुआत में एमआईजीए फैशन इंस्टिट्यूट के ‘उड़ान २०२५’ शो से हुई, जहां उभरते डिज़ाइनर्स ने अपनी सृजनात्मकता और नवीन सोच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रायोगिक डिज़ाइनों, चमकते रंगों और बोल्ड अभिव्यक्ति के इस संगम में अक्षता ने शोस्टॉपर के रूप में सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इसके बाद, ‘प्रीती जाजू लेबल’ ने मंच संभाला, जिसमें क्लासिक कट्स और शांत सौंदर्य को बखूबी प्रस्तुत किया गया। मिनिमलिज़्म के इस संग्रह में साधेपन के भीतर छिपी भव्यता देखने को मिली। अभिनेत्री श्रुति मराठे ने शोस्टॉपर के रूप में अपने आकर्षक अंदाज से शो को एक अलग ऊँचाई प्रदान की।

‘ईश्वर्या कलेक्शन’ के माध्यम से नंदिता ने स्त्रीत्व की शक्ति, साहस, गरिमा और ज्ञान का रचनात्मक प्रदर्शन किया। जिसमें आध्यात्मिकता और सौंदर्य का से खूबसूरत संतुलन देखने को मिला। सोनाली कुलकर्णी, इशिता राज और प्रांजल प्रिया ने शोस्टॉपर्स के रूप में नंदिता की इस भव्यता ने महफिल में जान डाल दी।

‘पेशवाई श्रीमंत’ ब्रांड द्वारा प्रस्तुत || तदैव लग्नम् ।। वेडिंग कलेक्शन ने दर्शकों को पुणेरी संस्कृति और आधुनिकता के संगम का शानदार अनुभव कराया। वैदेही परशुरामी ने शोस्टॉपर के रूप में अपनी सहज आभा से रैंप पर एक विशेष चमक बिखेरी।

शाम के अंतिम चरण में, ‘सॉलिटेरिओ’ ने फ्यूजन ब्राइडलवेयर का भव्य प्रदर्शन किया। अर्चिता कोचर ने अपने आकर्षक अंदाज से शो को ऊर्जावान बनाया, जबकि निम्रत कौर ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर एलिगेंस और ऐज का अद्भुत संतुलन प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

Exit mobile version