Jan Bharat Samachar

श्री आदर्श मंडल कैंप पुणे द्वारा स्वानंद जनकल्याण प्रतिष्ठान द्वारा संचालित 42 केंद्रों में 10 स्मार्ट टीवी और 250 अध्ययन टेबल का वितरण

Spread the love

पुणे. श्री आदर्श मंडल कैंप पुणे ने स्वानंद जनकल्याण प्रतिष्ठान के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की है । प्रतिष्ठान द्वारा संचालित 42 केंद्रों में 10 स्मार्ट टीवी और 250 अध्ययन टेबल वितरित किए गए। इस उपक्रम की कुल लागत लगभग 2.25 लाख रुपये की थी । यह कार्यक्रम 28 अप्रैल को  वीर बाजी पासलकर स्मारक, सिंहगढ़ रोड, पुणे में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में वीर बाजी पासलकर स्मारक को एक वॉटर प्यूरीफायर मशीन भी भेंट स्वरूप दी गई। इस पहल से सैकड़ों छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक साधनों का लाभ मिलेगा और उनके भविष्य को संवारने में सहायता मिलेगी।

श्री आदर्श मंडल कैंप पुणे द्वारा पार्युषण पर्व के दौरान भक्ति कार्यक्रमों से प्राप्त राशि का उपयोग पूर्णतः धर्मार्थ कार्यों के लिए किया गया। चैरिटी कमिशन के अंतर्गत पंजीकृत इस जैन मंडल ने हमेशा से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है।

श्री आदर्श मंडल कैंप पुणे के इस सेवा कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक सामाजिक उपक्रम जारी रहेंगे।

Exit mobile version