Site icon Jan Bharat Samachar

ग्रामपंचायत अधिकारी निर्मला भुजबळ 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Spread the love

पुणे. एंटी करप्शन ब्यूरो (लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग) पुणे इकाई की टीम ने ग्रामपंचायत भांबर्डे, तालुका शिरूर, जिला पुणे के ग्रामसेवकी निर्मला कैलास भुजबळ (उम्र 44 वर्ष) को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंध अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिक जानकरी के अनुसार शिकायतकर्ता ने वर्ष 2020-2021 में ग्रामपंचायत भांबर्डे के अंतर्गत पेवर ब्लॉक लगाने तथा आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य किया गया था। इन कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान के एवज में ग्रामसेवक निर्मला भुजबळ ने कुल बिल राशि के छह प्रतिशत अर्थात 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। तक्रारकर्ता ने 27 मार्च 2025 को अँटी करप्शन ब्यूरो पुणे में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शिकायत की पुष्टि के लिए 1 अप्रैल, 3 अप्रैल और 15 अप्रैल 2025 को पंचों की उपस्थिति में सत्यापन किया गया। जिसमे पाया गया की, आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये रिश्वत की मांग की है. इसके बाद 28 अप्रैल को भांबर्डे ग्रामपंचायत कार्यालय में जाल बिछायाकर उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जहां आरोपी भुजबळ ने शिकायतकर्ता से पेवर ब्लॉक के बिल के लिए 10,000 रुपये और आंगनवाड़ी कार्य के शेष बिल के लिए 50,000 रुपये ऐसे कुल 60,000 रुपये रिश्वत की रकम स्वीकार की।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उप आयुक्त/पुलिस अधीक्षक श्री शिरीष सरदेशपांडे और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शीतल जानवे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री विरनाथ माने ने किया

पुलिस उप आयुक्त/पुलिस अधीक्षक श्री शिरीष सरदेशपांडे की जनता से अपील

पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो, पुणे श्री शिरीष सरदेशपांडे ने अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या उनके प्रतिनिधि सरकारी कार्य के बदले में वैधानिक शुल्क के अतिरिक्त रिश्वत की मांग करें, तो नागरिक तुरंत क्रमांक 020-26122134, 26132802, 2605042 ,व्हाट्सएप क्रमांक 9930997700 (मुंबई), ई-मेल: dyspacbpune@mahapolice.gov.in, वेबसाइट: www.acbmaharashtra.gov.in ,ऑनलाइन शिकायत ऐप: www.acbmaharashtra.net.in पर संपर्क करें।

Exit mobile version