Jan Bharat Samachar

सावरकर: विचार और वर्तमान’ विषय पर व्याख्यान

Spread the love

पुणे. ‘सावरकर: विचार और वर्तमान’ इस विषय पर हिंदू महासंघ के संस्थापक आनंद दवे का व्याख्यान ‘गणंजय सोसायटी-2’ स्थित देवकी इमारत के ओंकार सभागृह में आयोजित किया गया था। ‘श्रीशा लँडमार्क’ द्वारा आयोजित इस व्याख्यान में आनंद दवे ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर के विचारों और उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. प्रकाश गंभीर, आर्किटेक्ट विवेक सिन्नरकर, ‘श्रीशा लँडमार्क’ के संचालक विनोद दानवले, श्रीमती स्नेहा चांडक तथा कोथरूड क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे। यह कार्यक्रम दिनांक 26 अप्रैल 2025 को संपन्न हुआ।

देवकी इमारत में प्रस्तावित वाचनालय के लिए आनंद दवे ने सावरकर द्वारा लिखित पुस्तकों का एक संच उपहार स्वरूप भेंट किया।

‘श्रीशा लँडमार्क’ के सावन चांडक ने इस अवसर पर कहा, “जैसे श्रेष्ठ निर्माण कार्य के लिए वैश्विक गुणवत्ता की सामग्री आवश्यक होती है, वैसे ही हर इमारत में मानसिक विकास के लिए एक वाचनालय भी होना चाहिए।”

 

Exit mobile version