Site icon Jan Bharat Samachar

मजदूर दिवस, अक्षय तृतीया और संजीव अरोरा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महिलाओं में साड़ी वितरित

Spread the love

पुणे . मजदूर दिवस और अक्षय तृतीया और ग्लोबल ग्रुप के संचालक संजीव अरोरा के जन्मदिन के अवसर पर विंग्रो मार्केट द्वारा संचालित किसान साप्ताहिक बाजार की महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। यह आयोजन क्रिएटिव फाउंडेशन और उर्फ राजाभाऊ आचवल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्रिएटिव फाउंडेशन की ट्रस्टी एवं पूर्व नगरसेविका सौ. मंजुश्री खर्डेकर तथा एड. प्राची बगाटे ने महिलाओं को साड़ियाँ भेंट की गई ।

इस मौके पर मंजुश्री खर्डेकर ने कहा कि विंग्रो मार्केट के माध्यम से शुरू हुआ यह किसान साप्ताहिक बाजार अब छह वर्ष पूर्ण कर चुका है और एरंडवणे, भुजबळ बाग, तथा नवसह्याद्री क्षेत्रों में सफल संचालन के बाद अब कर्वेनगर में इसकी नई शाखा शुरू करने की योजना है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएँ अत्यंत कर्मठ हैं, जो ग्राहकों को उचित दामों पर ताजा और गुणवत्तापूर्ण सब्जियाँ प्रदान करती हैं। इसी कार्य की सराहना स्वरूप उन्हें साड़ियों की भेंट देकर सम्मानित किया गया।

इस उपक्रम के साथ-साथ, क्रिएटिव फाउंडेशन की ओर से ऑल आर्टिस्ट फाउंडेशन से जुड़े चार कलाकारों की मोतियाबिंद शल्यचिकित्सा तथा एक कलाकार की लेज़र शल्यचिकित्सा भी सफलतापूर्वक की गई। इसके लिए डॉ. अनिल परांजपे (कै. म. ग. आचवल ट्रस्ट) और क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने संयुक्त रूप से आर्थिक सहयोग किया गया।

इस अवसर पर संदीप खर्डेकर ने कहा कि भविष्य में भी ज़रूरतमंद व्यक्तियों के लिए नेत्रचिकित्सा व शस्त्रक्रियाएँ निःशुल्क की जाएँगी। इच्छुक लोग क्रिएटिव फाउंडेशन के 9850999995 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

इस साथ ही उन्होंने कहा, संजीव अरोरा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में जरूरतमंद मरीजों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु निधि उपलब्ध कराई है, जिसका उपयोग विभिन्न सामाजिक कार्यों में किया जाएगा।

Exit mobile version