Site icon Jan Bharat Samachar

सोनाली कुलकर्णी बता रही हैं – घरों के पुनर्निर्माण के लाभ !

Spread the love

पुणे .प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी (सीनियर) एक नए रूप में दर्शकों के सामने आई हैं। उन्होंने पुणे की नामचीन पुनर्निर्माण क्षेत्र की कंपनी ‘गृहशिल्प कन्स्ट्रक्शन’ का चेहरा बनकर घरों की पुरानी यादों को उजागर करते हुए उन्हें नई जीवनशैली से जोड़ने का सुंदर, भावनात्मक और अर्थपूर्ण चित्रण किया है।इस अनोखी विज्ञापन श्रृंखला की रचना और निर्देशन योगेश देशपांडे ने किया है। इसका निर्माण ‘रीडिफाइन प्रोडक्शन’ के बॅनर अंतर्गत, अमोल चौधरी और शेफाली चौधरी के गृहशिल्प कन्स्ट्रक्शन  के लीये  किया गया है।पुणे में तेजी से बढ़ रहे पुनर्बांधणी (पुनर्निर्माण) प्रकल्पों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह श्रृंखला केवल एक प्रचार माध्यम न होकर, एक भावनात्मक संवाद बनकर उभरी है। यह दिखाती है कि केवल पैसा ही नहीं, बल्कि भावनाएं और रिश्ते भी घरों में गुंथे होते हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर इस पाँच भागों की श्रृंखला का पहला भाग सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए यह श्रृंखला भावनाओं की गहराई और यथार्थ की समझ के साथ तैयार की गई है, जिसे सोनाली कुलकर्णी के सशक्त अभिनय ने और भी प्रभावशाली बना दिया है।इस विज्ञापन श्रृंखला की पहली फिल्म ने दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित किया है और आगे के भागों को लेकर पहले ही उत्सुकता का माहौल बन गया है।अगले भाग भी जल्द ही सोशल मीडिया पर जारी किए जाएंगे।

Exit mobile version