Jan Bharat Samachar

डॉ. कल्याण गंगवाल  को किया गया आजीवन जीन धर्मप्रभावक की उपाधि एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

Spread the love

पुणे.अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री निर्मल सेठी की पुण्यतिथि मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में जैन विरासत दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शाकाहार, जीव दया, अहिंसा एवं शाकाहार के अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तक डॉ. कल्याण गंगवाल एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रकला गंगवाल को लाइफटाइम जीन धर्मप्रभावक की उपाधि एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

डॉ. गंगवाल को 125 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही 1995 में उन्हें अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा द्वारा शांति सागर पुरस्कार से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया था। डॉ. गंगवाल का योगदान अविस्मरणीय है।  उन्होंने महासभा और तीर्थ स्थलों के संरक्षण के लिए कई अनुकरणीय कार्य किए हैं।

डॉ. कल्याण गंगवाल ने बताया कि उन्हें जैन धर्म के लाइफटाइम इन्फ्लुएंसर की उपाधि के साथ-साथ जीवन गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह एक खुशी की बात है. पुरस्कार प्राप्त करने से जिम्मेदारी बढ़ जाती है। साथ ही समाज में सार्वजनिक सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। भविष्य में मैं बड़ी आशा के साथ समाज हित में काम करूंगा।

 

Exit mobile version