Site icon Jan Bharat Samachar

कोथरुड में बड़ा बस हादसा: चंद्रकांतदादा पाटिल ने घायलों के इलाज का उठाया खर्च

Spread the love

पुणे .पुणे के कोथरुड इलाके में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब पीएमपी की एक बस के ब्रेक फेल हो गए। यह हादसा भुसारी कॉलोनी के पास हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और कई वाहनों को नुकसान पहुँचा। जैसे ही इस हादसे की जानकारी कोथरुड के विधायक और राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल को मिली, उन्होंने तत्काल घायलों के इलाज की व्यवस्था करवाई। घायलों को पास के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनके उपचार का पूरा खर्च पाटिल ने स्वयं उठाने की घोषणा की।

पाटिल ने न सिर्फ अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए, बल्कि पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बात कर उन्हें सांत्वना भी दी। उनकी इस संवेदनशीलता और त्वरित मदद की कोथरुड क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, बस ब्रेक फेल होने से चार से पाँच वाहन क्षतिग्रस्त हुए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीएमपी प्रशासन से तकनीकी जांच की माँग की जा रही है।

Exit mobile version