Jan Bharat Samachar

केशवराव जेधे संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के अग्रदूत — गोपालदादा तिवारी

Oplus_16908288

Spread the love

पुणे. ‘महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस’ के अवसर पर अखिल भारतीय मराठा महासंघ, पुणे की ओर से स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसुधारक देशभक्त केशवराव जेधे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी ने पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गोपालदादा तिवारी ने कहा, “शिवछत्रपती ने १८ पगड जातियों को साथ लेकर रयत का राज्य (जनता का शासन) स्थापित किया, जिसमें सरदार कान्होजी जेधे का योगदान अहम था। उन्हीं के वंशज केशवराव जेधे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन की नींव रखी और वे उसके संस्थापक अध्यक्ष बने।”

उन्होंने आगे कहा कि केशवराव जेधे ने समाज में स्त्री शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए महात्मा फुले के विचारों को आगे बढ़ाया। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ वे तत्कालीन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रहे। लोकमान्य तिलक के बाद पुणे में कांग्रेस का नेतृत्व भी उन्होंने ही संभाला।“संयुक्त महाराष्ट्र राज्य की स्थापना से कुछ समय पूर्व ही उनका निधन हुआ, जिसकी कमी यशवंतराव चव्हाण सहित पूरे कांग्रेस परिवार ने महसूस की,” ऐसा वक्तव्य गोपालदादा तिवारी ने दिया।उन्होंने यह भी कहा कि “रयतेच्या राज्याची संकल्पना (जनता के शासन की अवधारणा) भारतीय संविधान में निहित है और उसका पूर्णतः पालन ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी केशवराव जेधे व अन्य हुतात्माओं के प्रति।”

कार्यक्रम का स्वागत भाषण अखिल भारतीय मराठा महासंघ, पुणे शहराध्यक्ष युवराज दिसले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन तानाजी शिरोले ने किया। इस अवसर पर सचिन वडघुले, राकेश गायकवाड़, गणेश मापारी, अनिकेत भगत, अतिश शेडगे, ज्ञानेश्वर कापसे, सुभाष जेधे, संजय अभंग, गणेश शिंदे, गणेश मोरे आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version