Site icon Jan Bharat Samachar

इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ‘रिवर’ ने पुणे में महाराष्ट्र के पहिले स्टोर का अनावरण किया

Spread the love

Pune, : इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी रिवर ने पुणे में महाराष्ट्र के अपने पहले स्टोर का अनावरण किया है। यह स्टोर ब्रांड के स्ट्रॉंगहोल्ड रहे साउथ इंडिया से बाहर पहला उपक्रम है। 1300 स्क्वेयर फीट में फैला खराड़ी स्थित रिवर स्टोर रलास व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शुरू किया गया है। रिवर स्टोर में ग्राहकों को इंडी, रिवर की सभी एक्सेसरीज़ और मर्चेंडाइज़ अर्थात ब्रांडेड उत्पादों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसके अलावा, में 4000 वर्ग फीट क्षेत्र वाला एक पूर्ण विकसित सर्विस सेंटर भी है, जो स्टोर के 4 किलोमीटर के दायरे में स्थित है।

स्टोर अनावरण के अवसर पर बात करते हुए रिवर के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अरविंद मनि ने कहा, “पुणे लंबे समय से ऑटोमोटिव एक्सीलेंस का हब रहा है। जब हमने इंडी लॉन्च किया था, तो हमें इस शहर से बहुत सारे प्री-ऑर्डर मिले थे और अब हम एसयूवी स्कूटर पुणे में लाते हुए बहुत उत्साहित हैं। रिवर इंडी को इस क्षेत्र में एक अलग और खास वाहन के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है, जो स्टाइल और कन्वीनियंस को एक साथ लाता है। पुणे का यह स्टोर महाराष्ट्र में हमारी शुरुआत है और आने वाले महीनों में हम नासिक, नागपुर, मुंबई और अन्य शहरों में भी स्टोर्स खोलने जा रहे हैं।”

पुणे के बाद, रिवर अगले छह महीनों में महाराष्ट्र और गुजरात में 10 नए स्टोर्स खोलकर अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रहा है। कंपनी दक्षिण भारत में भी विजयवाड़ा, त्रिसूर, पॉन्डिचेरी और पलक्कड़ जैसे स्थानों पर नए स्टोर्स शुरू कर अपना व्यवसाय बढ़ाएगी। रिवर इस समय तेजी से विस्तार के चरण में है और इस वर्ष भारत के पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की योजना बना रहा है। वर्तमान में, कंपनी बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, हुबली, विशाखापट्टनम, कोच्चि, कोयंबटूर, मैसूर, तिरुपति और अन्य स्थानों पर 20 स्टोर्स का संचालन कर रही है।

खराड़ी स्थित रिवर स्टोर में ग्राहकों को एक वाइब्रेंट वातावरण देखने मिलेगा और ब्रांड की सौंदर्य दृष्टी को दर्शाने के लिए नदी की धारा की याद दिलाने वाले गोल पत्थर और अन्य जैविक आकृतिओं को शामिल किया गया है, जो दिखाते है की इंडी कैसे आपके रोज़मरा के जीवन में घुलमिल जाती है। यह कहानी रिवर के फिलॉसफी से मेल खाती है

Exit mobile version