Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे में फिर ‘हिट एंड रन’ मामला : मर्सिडीज ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Oplus_131072

Spread the love

पुणे. पुणे शहर एक बार फिर ‘हिट एंड रन’ की दर्दनाक घटना से दहल उठा है। यह घटना आज नवले ब्रिज के पास घटी, जहाँ एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में चिंचवड़ निवासी (कुणाल हुशार) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

आधिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार चालक नशे की हालत में था और उसके साथ कुल चार लोग कर मे  मौजूद थे। पुलिस ने चारो को हिरासत मे किया है, लेकिन अभी तक सभी की मेडिकल जांच नहीं हुई है. इसलिए मृतक के परिवारजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वे आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना ने पूरे पुणे शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

वाघोली मे डंपर ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत 

वही आज पुणे में एक और दर्दनाक हादसे में वाघोली क्षेत्र के बायफ रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार महिला को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूली रूप से घायल हुआ है। यह हादसा बुधवार शाम लगभग 6 बजे IDBI बैंक के सामने हुआ।

मृतक महिला की पहचान 27 वर्षीय रुपाली सुरज तिवारी (निवासी: पार्थ व्हीलाज, बायफ रोड) के रूप में हुई है। उनके पति सूरज तिवारी को हल्की चोटें आई हैं। इस मामले में डंपर चालक शुभम सुदाम मस्के (उम्र 25, निवासी लोणीकंद) और डंपर मालिक प्रमोद संभाजी भाडळे (निवासी वाघोली) के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया  है.

 

Exit mobile version