Site icon Jan Bharat Samachar

सागर अग्रवाल बने पुणेज ब्रदरहूड फाउंडेशन के अध्यक्ष 

Spread the love

पुणे . अग्रवाल समाज के लिए सामाजिक, धार्मिक तथा मनोरंजनात्मक क्षेत्र में काम करने वाली पुणेज ब्रदरहुड फाउंडेशन पुणे की सबसे बड़ी संस्था है। आप सभी को एक मजबूत परिवार की तरह काम करते हुए देखने से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। अग्रवाल समाज के कुलपिता अग्रसेन महाराज के विचारों पर सही मायने में अमल करते हुए समाज के हित में आप ऐसे ही आगे भी काम करते रहिए, ऐसा आवाहन स्टरलाईट पाॅवर कंपनी के वाइस चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने किया।

पुणेज ब्रदरहूड फाउंडेशन के नयी कार्यकारिणी की एक शानदार समारोह में स्थापना की गई। इस समारोह में प्रवीण अग्रवाल विशेष अतिथी के रूप में बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता सोमनाथ केडिया ने की। इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष पवन चमाडिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागर अग्रवाल को अध्यक्ष का पद सौंपा।

इसके अलावा पुणेज ब्रदरहूड फाउंडेशन के सचिव के तौर पर कर्नल नरेश गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश मित्तल, सहसचिव योगेश जैन का चयन किया गया। इसके साथ ही चेयरमन ईश्वरचंद गोयल, कार्यकारी संचालक पवन बंसल, संजय कुमार अग्रवाल, आईपीपी पवनकुमार चमाडिया, उपाध्यक्ष संजय बी. अग्रवाल तथा सदस्यों के तौर पर संजय बन्सल, राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अरुण सिंघल, सीए संदीप अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, प्रशांत अग्रवाल, मुकेश कनोडिया, जीतेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, जितेंद्र बन्सल, अजय जिंदल, अनुप गर्ग, शैलेश अग्रवाल के चयन की घोषणा की गई। समारोह में गीता जयप्रकाश गोयल, अतुल गोयल और अमित गोयल की विशेष उपस्थिति रही। गीता गोयल का इस समय विशेष सम्मान किया गया। इसी अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों के हाथों ब्रदरहुड डायरी का शानदार विमोचन किया गया। समारोह में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

नयी जिम्मेदारी मिलने पर सागर अग्रवाल ने अपने भाषण में पूर्व अध्यक्ष और कार्यकारिणी तथा सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने आगे कहा कि, समाज के हित में काम करने के लिए मुझे आज बहोत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मैं इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और श्रद्धा से अनुपालन करुंगा तथा संस्थापक जयप्रकाश गोयल के सपनों को साकार करने की दिशा में काम करुंगा।

ईश्वरचंद गोयल ने कहा कि, एक मजबूत परिवार की तरह पुणेज ब्रदरहुड फाउंडेशन काम करता है। भाईचारा हमारी विशेषता है। आशा है कि, नयी कार्यकारिणी संस्था के मूल्यों पर चलते हुए समाज के लिए बेहतरीन काम करेगी।समारोह का शानदार सूत्रसंचालन ज्योतिकुमार अग्रवाल तथा रितु अग्रवाल ने किया।

 

Exit mobile version