Site icon Jan Bharat Samachar

जैन साध्वी श्री सिद्धीपूर्णाश्रीजी का 73वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से संपन्न

Spread the love

पुणे. अध्यात्म योगिनी गुरुमा साध्वी श्री सिद्धीपूर्णाश्रीजी म.सा. का 73वां जन्मदिवस आज पुणे स्थित प्राचीन श्री गोडीजी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री विरागसागर सूरीश्वरजी म.सा. की गरिमामयी उपस्थिति में तथा बड़ी संख्या में उपस्थित जैन साधु-साध्वियों और श्रद्धालुजनों के सान्निध्य में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के दौरान साध्वीश्री पर अक्षतों की वर्षा की गई और वातावरण भक्ति व संगीत से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने साध्वीश्री के दर्शन कर उन्हें वंदन किया, आशीर्वाद लिया और जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन का सफल संचालन श्री गोडीजी पार्श्वनाथ जैन टेम्पल ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी श्री राजीव शाह, चिराग दोषी, धीरुभाई शाह, डॉ. कल्पेश शाह, हरीशभाई शाह सहित जैन समाज के अनेक प्रमुखजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version