Site icon Jan Bharat Samachar

मैं यहां का भाई हूं” कहकर विवाहित महिला से छेड़छाड़ – विश्रांतवाड़ी में तीन युवकों पर मामला दर्ज

Spread the love

पुणे. विश्रांतवाड़ी के कळस इलाके में एक विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है। महिला की शिकायत के आधार पर विश्रांतवाड़ी पुलिस ने संकेत सावंत (निवासी – कळस माळवाडी, विश्रांतवाड़ी, पुणे) समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार के घर से विश्रांतवाड़ी चौक से कळस की ओर पैदल जा रही थी। उसी दौरान कळस माळवाडी चौक में बाइक पर बैठे तीन युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इस घटना में आरोपी संकेत सावंत ने महिला से कहा, “मैं यहां का भाई हूं, तू मेरे साथ चल”, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य दो युवकों ने अश्लील और लज्जाजनक बातें कीं। उन्होंने कहा, “तू बहुत सुंदर है, तेरे रात के पैसे हम दे देंगे।” इस तरह उन्होंने महिला का मानसिक उत्पीड़न करते हुए डराने का भी प्रयास किया।

घटना के बाद महिला ने तत्परता दिखाते हुए विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।

पुणे शहर व उपनगरों में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। खुद को ‘भाई’ कहकर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं को खुलेआम परेशान करना चिंता का विषय बन गया है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं और इन पर त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।मामले की आगे की जांच विश्रांतवाड़ी पुलिस कर रही है।

Exit mobile version