Jan Bharat Samachar

मिथिला विकास मंच पुणे द्वारा माता सीता का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

Spread the love

पुणे. मिथिला विकास मंच पुणे द्वारा माता सीता का जन्मोत्सव सोमवार रात राम जानकी मंदिर इंद्रायाणि नगर, भोसरी मनाया गया। इस मौके पर 250 से 300 लोगों ने पूजा और आरती में हिस्सा लिया और महाप्रसाद का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत राम-जानकी मंदिर की साफ़ सफ़ाई के साथ पूजा आरती से हुई। आरती और प्रसाद वितरण के बाद सुंदर कांड एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। सुमधुर भजन कीर्तन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, नारायण झा का मैथिली कीर्तन मंडलि ने जानकी जन्मोत्सव पर मैथिली सोहर गीतों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। भजन-कीर्तन के समापन के बाद लोगों ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष मिहिर के साथ मनोज झा, सरोज झा, नारायण झा, रामकुमार झा ,दुर्गेश झा , सुरेश मंडल, राधेश्याम मंडल एवं मंदिर विस्वसत में से मनोज सिंह, नेता जी सिंह,शशि बिहारी आदिकार्यकर्ताओं का भरपुर योगदान रहा।

Exit mobile version