Site icon Jan Bharat Samachar

ऑपरेशन सिंदूर सफल : पाकिस्तान में घुसकर भारत ने किया बड़ा हमला : 90 आतंकी ढेर

Spread the love

नई दिल्ली.  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया है। यह हमला बुधवार की सुबह 1. 30 बजे की गई है, इस हमले से पाकिस्तान में भारी तबाही मची है, जिसकी पुष्टि खुद अंतरराष्ट्रीय मीडिया कर रहा है।

घायल आतंकियों से भरे अस्पताल, दौड़ती एंबुलेंस
अंतरराष्ट्रीय फोटो एजेंसी एपी (Associated Press) द्वारा जारी की गई तस्वीरों में पाकिस्तान के अस्पतालों में घायलों की लंबी कतारें, दौड़ती एंबुलेंस और बर्बाद हो चुके आतंकी ठिकाने साफ देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि भारत ने इस बार कितने बड़े पैमाने पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।

सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में भारत ने राफेल, सुखोई जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स और हाई-टेक ड्रोन का इस्तेमाल किया। हमलों की सटीकता और तीव्रता इतनी अधिक थी कि आतंकी संगठन संभल भी नहीं पाए। आज दिन में सेना की ओर से इस पर आधिकारिक बयान जारी होने की उम्मीद है।

सबूत मांगने वालों के लिए जवाब
जो लोग हमेशा सबूत की मांग करते हैं, उनके लिए ये अंतरराष्ट्रीय तस्वीरें किसी जवाब से कम नहीं हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब आतंकी हमलों का जवाब सीधे दुश्मन की जमीन पर जाकर देता है।

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘भारत माता की जय’ कहा है। रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘भारत माता की जय।’ इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की सराहना की। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, जय हिंद! जय हिंद की सेना।

Exit mobile version