Site icon Jan Bharat Samachar

पुणे: रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) की पुणे शहर कार्यकारिणी भंग, नई टीम का होगा गठन

Spread the love

पुणे. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की पुणे शहर विशेष समिति की बैठक आज शहराध्यक्ष संजय सोनवणे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुणे शहर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। संजय सोनवणे के नेतृत्व में शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

सोनवणे ने बताया कि आगामी महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

इस बैठक में परशुराम वाडेकर, रोहिदास गायकवाड, अशोक कांबळे, अशोक शिरोळे, शैलेंद्र चव्हाण, मोहन जगताप, महिपाल वाघमारे, बसवराज गायकवाड, शाम सदाफुले, रफिक दफेदार, महेंद्र कांबळे, भगवान गायकवाड, वसंत बनसोडे, हिमाली कांबळे, महादेव दंदी, बाळासाहेब जगताप, विरेन साठे और संदीप धांडोरे सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version