Jan Bharat Samachar

मिशन सिंदूर’ की सफलता पर तुळशीबाग में पेढ़े बांटकर मनाया गया विजयोत्सव

Spread the love

पुणे.  भारतीय सेना द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर की गई सफल कार्रवाई ‘मिशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न पुणे के प्रसिद्ध तुळशीबाग क्षेत्र में पेढ़े बांटकर मनाया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन तुळशीबाग व्यापारी असोसिएशन की ओर से किया गया था। मौके पर “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, “नरेंद्र मोदी यांचा विजय असो”, “भारतीय लष्कराचा विजय असो” जैसे नारे लगते रहे और माहौल राष्ट्रभक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में नितीन पंडित, विकास पवार, विनायक कदम, राजेंद्र साखरीया, अमर शहा, राजेश शिंदे, कुशल पारेख, किरण भंडारी, जितेंद्र अंबासनकर, प्रविण सोनार, चंद्रकांत कोळी, अक्षय पुजारे, अजित सुपेकर, सुनील खेडेकर, अभय शहा, दत्ता बिरादर समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

विजयोत्सव के बाद श्री तुळशीबाग गणपती मंदिर में महाआरती का आयोजन कर देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान अर्पित करने का प्रतीक बना। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगोने ने भी एक स्वर में भारतीय सेना और देश के नेतृत्व को सलाम कर “भारत माता की जय” के नारे लगये।

Exit mobile version