Site icon Jan Bharat Samachar

पाकिस्तान का हर हमला नाकाम – ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का जवाबी हमला

Spread the love

 दिल्ली. पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में करीब 8 बजे सीमा से सटे कई इलाको व जम्मू व पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. भारतीय एयर डिफेंस ने सभी मिसाइलों को गिरा दिया. ये हमला तब हुआ जब जम्मू में ब्लैकआउट कर दिया गया था. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ड्रोन अटैक किया है. भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच पाकिस्तान का F-16 फाइटर मर गिराया है स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह धमाकों की आवाज भी आई. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे आसमान में कई सारी मिसाइलें और ड्रोन नजर आ रहे हैं

सीमा से सटे इलाकों में ब्लैकआउट – सुरक्षा के लिहाज़ से उठाया गया कदम

ऑपरेशन सिंदूर के सीमा पर तनाव का माहौल है। ऐसे में किसी भी आकस्मिक प्रतिक्रिया या हमले की आशंका को देखते हुए जम्मू, पंजाब और राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों में एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया है।

🔦 रातभर अंधेरा, गांवों में सन्नाटा:
सेना व स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार, सीमावर्ती गांवों में सभी घरों की लाइटें बंद रखने, वाहनों की हेडलाइट्स कवर करने और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा न लगाने की अपील की गई है।

ब्लैकआउट

“यह एक नियमित सुरक्षा प्रक्रिया है ताकि दुश्मन की नजरों से भारतीय गतिविधियों को बचाया जा सके और किसी संभावित हवाई या ड्रोन हमले को रोका जा सके।”

सेना की चौकसी चरम पर:

LOC और IB (इंटरनॅशनल बॉर्डर) पर रातभर पेट्रोलिंग, स्नायपर तैनाती, और रेडार निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी सुरक्षाबल सतर्क हैं और नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

निवासियों से अपील:

Exit mobile version