Jan Bharat Samachar

पुणे की 1188 कथक नृत्यांगनाओं का विश्व रिकॉर्ड !

Spread the love

पुणे .राज्य के 20 शहरों से आई 1188 कथक नृत्यांगनाओं द्वारा एक साथ प्रस्तुत किए गए नृत्य की ‘लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स’ और ‘वर्ल्ड रेकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया’ में दर्ज की गई है। एक साथ सर्वाधिक नृत्यांगनाओं द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत करने का यह विश्व रिकॉर्ड इस कार्यक्रम के माध्यम से बनाया गया। पुणे की प्रेरणा फाउंडेशन के ‘नृत्यचक्र’ नृत्य समूह ने इस रिकॉर्ड को दर्ज किया।

ज्योती मनसुखानी की संकल्पना के अंतर्गत विभिन्न समूहों की कुल 1188 नृत्यांगनाओं ने एक साथ मिलकर 20 मिनट का नृत्य प्रस्तुत किया। संयोजन समिति में तेजस्विनी साठे, ज्योती मनसुखानी, अस्मिता ठाकुर, रसिका गुमास्ते और डॉ. माधुरी आपटे शामिल थी । कथक नृत्यांगनाओं द्वारा एक साथ की गई सर्वाधिक प्रस्तुतियों के लिए यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

यह आयोजन गत वर्ष 25 फरवरी को हुआ था, किंतु रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र 1 मई 2025 को प्राप्त हुआ। यह शास्त्रीय कथक नृत्य कार्यक्रम महाराष्ट्रीय मंडल के चंद्रशेखर आगाशे महाविद्यालय के मैदान में संपन्न हुआ था।

 

Exit mobile version