Site icon Jan Bharat Samachar

जैसलमेर में सेना ने मार गिराए दो संदिग्ध ड्रोन, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Spread the love

जैसलमेर. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जैसलमेर जिले में शुक्रवार की 8 रात बजे सेना ने दो संदिग्ध ड्रोन मार गिराए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सेना के सूत्रों के अनुसार, दोनों ड्रोन सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। निगरानी प्रणाली द्वारा ड्रोन की गतिविधि पकड़ में आने के तुरंत बाद सेना ने कार्रवाई करते हुए उन्हें मार गिराया। घटना जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्र में रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

ड्रोन के मलबे को जब्त कर लिया गया है और उससे बरामद उपकरणों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन के माध्यम से कोई विस्फोटक सामग्री भेजी गई थी या निगरानी के लिए उपयोग किया गया।

राजस्थान पुलिस और बीएसएफ ने शुरू किया संयुक्त तलाशी अभियान
घटना के बाद बीएसएफ और राजस्थान पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। लोगों से भी अपील की गई है कि किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।

राज्य सरकार और केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
इस घटना पर राजस्थान सरकार ने गृह मंत्रालय को प्राथमिक रिपोर्ट भेजी है। केंद्र सरकार ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

 

Exit mobile version