Site icon Jan Bharat Samachar

जयप्रकाश सोमाणी आत्मनिर्भर भारत के एमएसएमई चैंपियन के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love

पुणे .पुणे के सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता और नानी पालखीवाला नेशनल
लॉ क्लब (एनपीएनएलसी)के अध्यक्ष जयप्रकाश बंसीलाल सोमाणी को
भारत भर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास और सशक्तिकरण
की दिशा में कानूनी और आयात-निर्यात क्षेत्रों में उनके बहुमूल्य योगदान
के लिए आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार एमएसएमई चैंपियन से
सम्मानित किया गया। हाल ही में नई दिल्ली के होटल हॉलिडे इन में
आयोजित एमएसएमई (मायक्रो ,स्मॉल ॲन्ड मिडीयम एन्टरप्राईज) इंडिया
समिट २०२५ के दौरान यह पुरस्कार स्वयं संस्थापक और अध्यक्ष सुश्री
स्मिनू जिंदल द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सोमाणीने कहा, "भारत सरकार की यह पहल अच्छी है।
इस क्षेत्र का भारतीय अर्थव्यवस्था में ४० से ५० प्रतिशत योगदान है।
मुझे बहुत खुशी है कि मुझे २० वर्षों तक ऐसे संगठन के साथ काम
करने का अवसर मिला। नानी पालखीवाला नेशनल लॉ क्लब की १६
शाखाएँ हैं और इसने पूरे भारत में सौ से अधिक निःशुल्क कानूनी सलाह
शिविर आयोजित किए हैं।"
जयप्रकाश सोमाणीने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न कानूनों पर ६० से अधिक
पुस्तकें लिखी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर विभिन्न कानूनी विषयों पर
कई निःशुल्क वीडियो उपलब्ध हैं।

Exit mobile version