Jan Bharat Samachar

पुणे रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था के कारण निरंतर ट्रैफिक जाम की समस्या _प्रवक्ता संदीप खर्डेकर

Spread the love

पुणे.  नागपुर से पुणे पहुंचे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर भारी अव्यवस्थाओं और सुरक्षा की गंभीर कमी का सामना करना पड़ा। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संदीप खर्डेकर ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजेश वर्मा और पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को एक लिखित निवेदन सौंपा है।

निवेदन में संदीप खर्डेकर ने कहा, कि मंगलवार 6 मई को सुबह 10 बजे जब वे नागपुर से पुणे रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो स्टेशन परिसर में अव्यवस्था और असुरक्षा की स्थिति साफ नजर आई।

इस दौरान  स्टेशन परिसर (प्लेटफार्म और पोर्च सहित) में भारी भीड़ थी। यात्रियों को सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा था और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।इसके साथ ही  स्टेशन परिसर के बाहर ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों का मनमाना रवैया देखने को मिला। पिकअप और ड्रॉप के लिए आने वाले वाहन इस जाम में फंसे रहे।

प्रवेश और निकास में अड़चनें:

प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए सिर्फ दो छोटे दरवाजे खुले थे जबकि मुख्य द्वार बंद था। इससे यात्रियों को धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। यात्रियों के बैग्स की स्कैनिंग नहीं हो रही थी, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

इस लिए संदीप खर्डेकर ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थिति में तुरंत सुधार लाया जाए और यात्रियों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उपाय नहीं किए गए, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

 

 

Exit mobile version