Site icon Jan Bharat Samachar

कर्वेनगर पाणंद मार्ग का रुंदीकरण का कार्य ठप्प

Spread the love

पुणे. पुणे महानगरपालिका ने 23 जनवरी 2025 को कर्वेनगर स्थित पाणंद मार्ग पर अतिक्रमण हटाकर रुंदीकरण शुरू किया गया था। इस कार्य के विस्तार में अड़चन बन रही कई अनधिकृत इमारतों को तोड़ा गया, जिसका स्वागत स्थानीय रहवासियों सहित कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों की हजारों छात्राओं ने किया था।

लेकिन इस कार्य को  चार माह बीत चुके हैं, लेकिन रुंदीकरण का वास्तविक कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस देरी के कारण क्षेत्रवासियों को रोजाना असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और आगामी मानसून के मद्देनज़र इस अधूरे कार्य से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र प्रदेश के प्रवक्ता श्री संदीप खर्डेकर ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए पुणे मनपा आयुक्त श्री राजेंद्र भोसले को एक निवेदन सौंपा है। निवेदन में उन्होंने मांग की है कि रुंदीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो।

खर्डेकर ने प्रशासन से सवाल किया कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा की जा रही है? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य तत्काल शुरू किया जाना चाहिए।

 

 

Exit mobile version