Site icon Jan Bharat Samachar

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर गुलाबो गैंग का आक्रोश, FIR की माँग

Oplus_16908288

Spread the love

मुंबई, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के एक कार्यक्रम में दिए गए विवादित बयान को लेकर बवाल मच गया है। गुलाबो गैंग की महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की माँग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को गुलाबो गैंग के द्वारा निवेदन दिया गया है। कल गुलाबो गैंग के द्वारा शिवाजी नगर में शिकायत दर्ज किया जाएगा।

 

मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना में सेवा दे चुकीं कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कर्नल कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ जैसा शब्द कहकर न केवल उनका अपमान किया, बल्कि पूरे भारत देश का भी अपमान किया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी का देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, खासकर भारत-पाक संघर्ष के दौरान उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। ऐसे में इस प्रकार की टिप्पणी देश की बेटियों के आत्मसम्मान के खिलाफ है।

गुलाबो गैंग की सदस्य संगीता तिवारी, सोनिया ओवाळ, शोभा पणीकर, सुनिता नेमूर, मनीषा गायकवाड, सीमा महाडिक, सुवर्णा माने, रजिया शेख और बेबी राऊत ने मिलकर यह माँग की कि विजय शाह पर तत्काल कानूनी कार्यवाही हो और उनके खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज किया जाए।

महिलाओं ने अपने आवेदन के साथ मंत्री के कथित बयान का वीडियो एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपा है, और आग्रह किया है कि इस साक्ष्य के आधार पर जाँच कर न्याय प्रदान किया जाए।

Exit mobile version