Site icon Jan Bharat Samachar

आंतरजातीय विवाह संकल्पना को समर्थन देने हेतु पहल

Spread the love

पुणे . ‘विचारवेध असोसिएशन’ की पहल पर आंतरजातीय विवाह की संकल्पना को समर्थन देने के लिए नई पहलें शुरू की गई हैं। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद करंदीकर की अध्यक्षता में पुणे में हुई बैठक में इन पहलों की घोषणा की गई।

इन पहलों में इच्छुक युवक-युवतियों के लिए काउंसलिंग और मार्गदर्शन, आर्थिक सहायता पर सलाह, जोड़ों को एकत्र लाने हेतु कार्यक्रम, व्याख्यान तथा सुरक्षित निवास के लिए ‘सेफ हाऊस’ की व्यवस्था शामिल है। समाज में आंतरजातीय विवाह को लेकर फैले भ्रम को दूर करना और विवाह करने वालों को सहयोग देना इसका मुख्य उद्देश्य है। ‘विचारवेध असोसिएशन’ की ओर से सरिता आव्हाड ने पुणे में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।

इन पहलों के माध्यम से न केवल विवाह के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया को भी गति मिलने की उम्मीद है। इच्छुक लोग इन पहलों में भाग लेने के लिए अनिकेत साळवे से ८७९६४०५४२९ इस नंबर पर संपर्क करें, ऐसा आवाहन किया गया है।
……………………

Exit mobile version