Site icon Jan Bharat Samachar

‘पै पब्लिक स्कूल’ के 10वीं और 12वीं परीक्षा में शानदार परिणाम

Spread the love

पुणे .महाराष्ट्र कॉस्मोपॉलिटन एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित पै पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. पी. ए. इनामदार, उपाध्यक्ष आबेदा इनामदार, सचिव प्रो. इरफान शेख और मुख्याध्यापिका सल्तनत पटेल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

पै पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का 10वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। 10वीं में अमीना जावेद रईस ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

कॉलेज का 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विज्ञान शाखा का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। शहेजीन वाहिद शेख ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान शाखा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Exit mobile version