Jan Bharat Samachar

‘आतंकी हमला, एयर स्ट्राइक, मध्यस्थता’—ये सभी भविष्यवाणियाँ सटीक साबित हुईं

Spread the love

पुणे .इस वर्ष अप्रैल महीने में कश्मीर में आतंकी हमला होगा, भारत द्वारा 28 अप्रैल से 12 मई के बीच एयर स्ट्राइक की जाएगी, पाकिस्तान के अनुरोध पर अमेरिका की ओर से मध्यस्थता की जाएगी—ये सभी भविष्यवाणियाँ सटीक साबित हुई हैं, ऐसा दावा मेडिनीय ज्योतिष शास्त्र के अभ्यासक सिद्धेश्वर मारटकर ने एक पत्रक के माध्यम से किया है।
2024-25 के ‘ज्योतिषज्ञान’ दिवाली विशेषांक और दैनिक ‘सकाळ’ के ‘सरकारनामा’ माध्यम के ज़रिए ये भविष्यवाणियाँ की गई थीं।

मारटकर ने आगे बताया कि आगामी समय में जुलाई तक तनाव बना रह सकता है। इसके अलावा देश में छिपे हुए आतंकियों को खत्म किया जाएगा। बड़े आतंकी, अपराधी, नक्सलवादी, माओवादी आदि पर कड़ी कार्रवाई होगी और उनका अंत होगा। “हालांकि इस समय में मंदिरों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और अहम इमारतों को विशेष सुरक्षा दी जानी चाहिए, क्योंकि छिपे हुए आतंकियों द्वारा साजिश की कोशिश हो सकती है,” ऐसा भी मारटकर ने कहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जून-जुलाई के दौरान अतिवृष्टि, भूकंप और तूफानों के कारण नुकसान की संभावना है।

सिद्धेश्वर मारटकर ‘ज्योतिषज्ञान’ मासिक के संपादक हैं और युद्ध, क्रिकेट, मौसम तथा राजनीति से जुड़ी उनकी कई भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं। उनके द्वारा की गई सटीक भविष्यवाणियों की कई मान्यवरों और मीडिया ने सराहना की है। यह इस बात का अच्छा उदाहरण है कि ज्योतिषशास्त्र भविष्य की घटनाओं की कितनी सटीक जानकारी दे सकता है।

Exit mobile version