Jan Bharat Samachar

गोयल परिवार की ओर से मानवीय सेवा के लिए समर्पित

Spread the love

पुणे: समाज सेवा के क्षेत्र में एक और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए गोयल परिवार ने लायंस क्लब आई फाउंडेशन हॉस्पिटल (मित्र मंडल चौक, पुणे) को अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन भेंट की है। यह मशीन ब्रदरहुड फाउंडेशन के ‘संस्थापक स्वर्गीय जयप्रकाश गोयल’ की स्मृति को समर्पित है।

अस्पताल परिसर में आयोजित एक भावपूर्ण समारोह में गीता जयप्रकाश गोयल, अतुल गोयल एवं अमित गोयल की उपस्थिति में मशीन की पूजा की गई तथा उसे रोगी देखभाल के लिए समर्पित किया गया।इस कार्यक्रम में लायंस क्लब और अग्रवाल समाज के लायन राजेंद्र मुच्छल, विजय डांगरा, लायन विजय सारडा, लायन राजेश अग्रवाल, पीआईडी ​​नरेंद्र भंडारी, राजेंद्र गोयल, विजय जाजू, दीपक कुदाले, बिपिन सेठ, फ्रेडी गोदरेज, आर.के.शाह, नीरज कुदाले, संजय अग्रवाल, पवन बंसल आदि सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

 

गीता गोयल ने कहा, “स्वर्गीय जयप्रकाश जी का सपना था कि किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में दर्द न सहना पड़े। यह मशीन उनके सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।”इस अवसर पर श्री रामनिवास चेतराम अग्रवाल ने एक अन्य मशीन दान करने की भी घोषणा की। इसके अलावा तनय मनोज अग्रवाल परिवार और श्रीमती शकुंतला द्वारका प्रसाद बंसल परिवार ने भी एक-एक डायलिसिस मशीन दान की।लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट लायन राजेश अग्रवाल ने बताया कि अब अस्पताल में 8 डायलिसिस मशीनें कार्यरत हैं तथा हर माह 800 से 1000 मरीज बहुत कम खर्च पर उपचार प्राप्त कर रहे हैं। जल्द ही दो और मशीनें लॉन्च की जाएंगी।

लायंस क्लब दुनिया का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जो पुणे, नासिक और अहमदनगर जिलों में 113 डायलिसिस मशीनों के जरिए हजारों जरूरतमंद मरीजों का इलाज कर रहा है। लायंस क्लब का कार्य 17 शैक्षणिक संस्थानों, 4,000 से अधिक नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्रों, तथा पैथोलॉजी, मधुमेह और दृष्टि केंद्रों के माध्यम से निरंतर जारी है। निकट भविष्य में खराडी और पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्रों में भी नए सेवा केंद्र खोले जाएंगे।

Exit mobile version